विकासनगर, मई 25 -- उत्तराखंड क्रांति दल की रविवार को डाकपत्थर रोड स्थित कार्यालय में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दल के पूर्व सदस्यों ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया जबकि 146 नए सदस्यों ने दल की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही अमित बिष्ट को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उक्रांद के केंद्रीय संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि सदस्यता अभियान को मिशन मोड में चलाते हुए 15 जुलाई तक सभी लक्ष्य पूर्ण किए जाने जरूरी हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता कुछ नए सदस्य बनवाकर दल की नीति-रीति को जन-जन तक पहुंचाए। कहा कि युवा शक्ति ही किसी भी समाज और आंदोलन की असली नींव होती है। उत्तराखंड के युवाओं में अपार ऊर्जा, संकल्पशक्ति और परिवर्तन की भूख है। अपने ज्ञान, तकनीक और समर्पण को उत्तराखंड की अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.