देहरादून, फरवरी 22 -- पौड़ी। विकास खंड पौड़ी मे रविवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। पार्टी के पदाधिकारियों ने अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी मे जुटने का आवाहन किया। इस मौके पर उक्रांद के केन्द्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी, प्रदेश महामंत्री नीरजा खुगशाल ,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोष डोभाल, जिला उपाध्यक्ष जेपी नैनवाल, कल्जीखाल ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, पौड़ी ब्लॉक अध्यक्ष गौरव चंदोला आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...