रिषिकेष, फरवरी 8 -- उत्तराखंड क्रांति दल ने दो दिवसीय केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 36 राजनीतिक प्रस्ताव पास कर भविष्य की राजनीति का एजेंडा भी साफ कर दिया है। इन प्रस्तावों में मुख्यतौर पर स्थायी राजधानी गैरसैंण तो है ही, साथ ही उत्तराखंड में पूर्ण शराब बंदी और 200 यूनिट मुफ्त बिजली का प्रस्ताव भी शामिल है। वहीं, कार्यकारिणी ने चुनावी गठबंधन करने से भी साफ इनकार कर दिया है। रविवार को केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने श्यामपुर में प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि यूकेडी जल, जंगल, जमीन, बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार को लेकर चिंतित है। राज्य को बचाने के लिए रिवर्स पलायन बहुत जरूरी है। हमें छोटी छोटी पनबिजली इकाइयां स्थापित कर स्थानीय लोगों को इससे जोड़ना है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता मुखर होकर यूकेडी के साथ है। कहा कि चुन...