बागेश्वर, जनवरी 4 -- उत्तराखंड क्रांति दल के जनपद स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन नेन्द्रा पैलेस में किया गया। सम्मेलन में पार्टी के नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के साथ पूर्व पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं का नवीनीकरण फार्म भी भरा गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर में जूलस निकाला। अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सम्मेलन के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखे आरोप लगाए। वक्ताओं ने कहा कि इस मामले में सच्चाई सामने आने के बावजूद दोषियों को बचाने के लिए पूरी भाजपा एकजुट हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में शामिल वीआईपी व्यक्तियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे जनता का न्याय व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.