साहिबगंज, जून 11 -- बोरियो। प्रखंड के धनैला संकुल स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पिपरजोरिया में चावल के अभाव में मध्यान भोजन बंद है। विद्यालय के प्रभारी मांझी टुडू ने बताया कि जून माह में उन्हें चावल नहीं दिया गया है। मालूम हो कि मिरजाचौकी के संवेदक को प्रखंड में चावल आपूर्ति की जिम्मेदारी तीन माह के लिए दी गयी है। लेकिन शिक्षकों की शिकायत है कि गणेश भगत द्वारा विद्यालयों को चावल की आपूर्ति में लापरवाही बरती जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.