रुद्रपुर, जनवरी 4 -- सितारगंज, संवाददाता। उकरौली और साधुनगर क्षेत्र में कैलाश नदी पर रात के समय अवैध खनन जारी है। खनन माफिया ट्रैक्टर में कराह लगाकर आरबीएम एकत्र कर वाहनों में भरकर ले जा रहे हैं। शनिवार रात रनसाली रेंज के रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से एक ट्रैक्टर और कराह को पकड़कर सीज कर दिया। उकरौली-साधुनगर क्षेत्र में निजी खनन पट्टे स्वीकृत हैं। शनिवार रात केएमवीएन के पट्टे के पास अवैध खनन की सूचना पर गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने मौके से एक ट्रैक्टर पकड़ा। साथ ही आरबीएम एकत्र करने में प्रयुक्त कराह भी जब्त किया हालांकि, खनन में संलिप्त व्यक्ति मौके से फरार हो गया। रेंजर रैकुनी ने बताया कि वाहन को सीज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पट्टों ...