बोकारो, फरवरी 5 -- अंगवाली। उत्क्रमित उच्च विद्यालय चलकरी के काफी समय से जर्जर पड़े मुख्य प्रवेश द्वार को नए सिरे से मरम्मति के लिए फिलवक्त बीते गणतंत्र दिवस के दूसरे दिन ही तोड़ा गया है। लंबे समय से जर्जर स्थिति में आकर खतरे को आमंत्रण दे रहे मुख्य प्रवेश द्वार से संबंधित समाचार दैनिक हिन्दुस्तान में प्रकाशित किया जा चुका है। अभी प्रवेश द्वार के टूटने से अभी जारी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा संचालन व परीक्षार्थियों के प्रवेश एवं निकासी के दौरान सावधानी बरती जा रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने संवेदक से निर्माण में तेजी लाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.