संभल, जनवरी 11 -- फाटक बंधुओ से समय अचानक ई रिक्शा रेलवे फाटक के बूम से टकरा गया जिससे बूम टूट गया और फाटक के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। बरेली की ओर से आ रही मालगाड़ी को निकालने के लिए रविवार को रेलवे फाटक 35 बी बंद करते समय ई रिक्शा की टक्कर से बूम टूट गया। इसके बाद गेटमैन रामपाल ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी । कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने कोल्ड ड्रिंक की पेटियों से भरे ई रिक्शा को कब्जे में ले लिया। इस दौरान फाटक के दोनों और लंबा जाम लग गया । इमरजेंसी बूम लगाकर अन्य ट्रेनों को निकाला गया। लगभग 45 मिनट तक फाटक पर जाम की स्थिति बनी रही । सूचना पर यातायात पुलिस व होमगार्ड ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.