अयोध्या, अप्रैल 4 -- अयोध्या, संवाददाता। शहर की सड़कों पर अनाधिकृत रूप से फर्राटा भर रहे आटो व ई-रिक्शा पर कार्रवाई का दौर जारी है। गुरूवार को परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग की। चेकिंग अभियान के तहत 22 ई-रिक्शा व आटो को सीज किया तथा 24 का चालान किया। प्रदेश सरकार के आदेश के अनुपालन में आटो व ई-रिक्शा के अवैध संचालन के खिलाफ यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की चेकिंग कार्रवाई जारी है। अभियान के तीसरे दिन एआरटीओ (प्रवर्तन/ प्रशासन) डॉ. आरपी सिंह एवं यात्रीकर अधिकारी रानी सेंगर के नेतृत्व में देवकाली चौराहा मोड़, नाका एवं उदया चौराहे पर चेकिंग की गई। चेकिंग में बिना फिटनेस, रजिस्ट्रेशन व टैक्स बकाया में ई-रिक्शा व आटो को सीज किया गया तथा चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान किराया सूची, फिटने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.