अयोध्या, फरवरी 16 -- अयोध्या, संवाददाता। ई- रिक्शा का दायरा तय होने से रामपथ के पश्चिम दिशा के संपर्क मार्गो के व्यवसाई प्रभावित हुए हैं। ग्राहकों के न पंहुचने से उनका मनोबल दिन- प्रतिदिन टूट रहा है। दुकानों के साथ होम स्टे और होटलों की आमदनी आधे से कम हो गई है। व्यापारियों का अनुमान है अगर इसी तरह व्यवस्था कायम रही तो उनको व्यवसाय बंद करना पड़ेगा। बीते चार तारीख से राम धाम के रामपथ पर टेढ़ी बाजार से लेकर लता मंगेशकर चौराहे तक जिला प्रशासन ने ई रिक्शा के संचालक पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद से ही रामपथ के कुछ संपर्क मार्गो पर विभिन्न प्रकार के व्यवसाय प्रभावित हो गए हैं। नजर बाग के लड्डू व्यवसाई बताते हैं कि ई रिक्शा वालों के कारण ही क्षेत्र का व्यवसाय चलता था क्योंकि यहां से हनुमान गढ़ी मंदिर करीब पड़ता है इसलिए श्रद्धालु यहां उतरकर प्रस...