सिद्धार्थ, फरवरी 10 -- बांसी। जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को ई-सेवा केंद्र तालुका न्यायालय बांसी का फीता काटकर उदघाटन किया। इसके बाद उन्होंने मुंसिफ कोर्ट परिसर परिक्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीजे प्रथम मोहम्मद रफी, एडीजे बांसी सत्य प्रकाश आर्या व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुभव कटियार भी साथ रहे। जिला जज ने अधिवक्ताओं से भी मुलाकात कर उनसे बातचीत की और जानकारी लिया। इस दौरान बार एसोसिएशन बांसी के अध्यक्ष आदित्य प्रकाश त्रिपाठी, भृगु नारायण मिश्र, रमेश चंद्र उपाध्याय, उमेश तिवारी, जितेन्द्र त्रिपाठी, सत्य प्रकाश दूबे, प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव, शिव कुमार लाल श्रीवास्तव, विनेश कुमार चौधरी, राममोहन मिश्र, घनश्याम भट्ट आदि सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...