बाराबंकी, फरवरी 22 -- बाराबंकी। बीएसएनएल ई-सिम स्वैपिंग प्रकरण ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फर्जी लॉगिन आईडी और संदिग्ध पीओएस कोड के जरिये बड़ी संख्या में सिम स्वैप किए जाने के खुलासे के बाद साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घोटाले में विभागीय मिली भगत की पूरी संभावना है। साइबर थाना में दर्ज हुआ केस: बीएसएनएल में कार्यरत जेटीओ (सीसीएन) रागिनी नाग ने साइबर थाना में ई सिम स्वैपिंग का केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को एक मामले में जानकारी हुई कि देव नरायन सिंह निवासी मालव परसपुर गोंडा के नाम पंजीकृत मोबाइल सिंह को मृगेंद्र कुमार वर्मा के लॉगिन आईडी के माध्यम से देव नरायन सिंह निासी रावगंज भोजपुर बिहार में स्वैप (डी केवाईसी) संचार आधार एप का उपयोग करते हुए कर दिया गया। बाद में यह नम्बर ...