गाज़ियाबाद, दिसम्बर 25 -- पटेल नगर में रहने वाली पीड़िता के साथ फर्जीवाड़ा पीड़िता ने बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत का शक जताया गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने ई-सिम के नाम पर वाणिज्य कर विभाग की सेवानिवृत्त कर्मचारी से 21 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता के मुताबिक जालसाजों ने ई-सिम अपग्रेड और सिम कार्ड को 5-जी में परिवर्तित करने का झांसा देकर उनके खातों से रकम साफ कर दी। साइबर थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पटेलनगर द्वितीय निवासी 69 वर्षीय उर्मिला शर्मा का कहना है कि वह वाणिज्य कर विभाग की सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। बीते 17 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच खुद को टेलीकॉम कंपनी से जुड़ा बताने वाले आरोपियों ने 4जी- से 5-जी सिम अपग्रेड और पेनल्टी का भय दिखाकर उनके मोबाइल नंबर पर लगातार फोन किए...