शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- रोजा, संवाददाता। मंगलवार सुबह रोजा से रोडवेज जा रही ई-सिटी बस के चालक व परिचालक की ग्रीन वैली स्कूल के पास एक स्कूटी सवार युवक से कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर बस चालकों और परिचालकों ने विरोध स्वरूप कुछ घंटों के लिए बसें खड़ी कर दीं। इसके बाद चालक-परिचालक रोजा थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। आमने-सामने बातचीत के दौरान स्कूटी सवार ने अपने व्यवहार पर खेद जताते हुए गलती स्वीकार की तथा भविष्य में ऐसी घटना न दोहराने का आश्वासन दिया। इस पर चालक और परिचालक ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आपसी सहमति से समझौता हो गया है और विवाद समाप्त कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...