नई दिल्ली, जनवरी 7 -- नई दिल्ली, का. सं.। दक्षिण पूर्वी जिले के एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने मंगलवार को ई-सिगरेट की तस्करी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान तैमूर नगर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय अमन अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि मंगलवार को सूचना के आधार पर स्कूटी सवार अमन अंसारी को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके पास से कुछ ई-सिगरेट बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने संत नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित एक गोदाम के बारे में बताया। जहां से विभिन्न ब्रांड और फ्लेवर वाली 749 ई-सिगरेट, 145 रिफिल और 278 फिल्टर बरामद किए। आरोपी एक बड़े नेटवर्क के लिए काम करता था। इसके एवज में उसे हर महीने 30 हजार रुपये मिलते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...