लखनऊ, अप्रैल 22 -- चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कम्युनिटी हाल में मंगलवार को श्रम विभाग ने रनवे निर्माण में काम करने वाले मजदूरों और जोमैटो, ओला जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए काम करने वाले लोगों के लिए पंजीकरण कैंप लगाया। श्रम, सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कैंप की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मजदूरों के लिए कई बेहतरीन योजनाए चला रहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी ने श्रमेव जयते के नारे को आत्मसात करते हुए श्रमिकों का जीवन स्तर ऊंचा करने के लिए ई-श्रम पोर्टल चलाया है। इसमें कोई भी श्रमिक देश के किसी कोने से अपना पंजीकरण करा सकता है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव एमके शंमुगा सुंदरम ने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण आवश्यक है। शिविर में शामिल हुए करीब एक हजार श्रमिकों को योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.