मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अब मनरेगा मजदूरों से भी श्रम कार्ड बनाने के नाम पर ठगी शुरू हो गई है। मजदूरी से पाई-पाई काटकर बचत करने वाले मजदूरों के खाते से जमा पूंजी उड़ा लिए जा रहे हैं। सदर थाना के शेरपुर निवासी संजू देवी को साइबर शातिरों ने ई-श्रम कार्ड बनाने का झांसा दिया। ठग ने उसके मोबाइल पर कॉल कर खुद को श्रम कार्ड बनाने वाला सरकारी कर्मी बताया। इसके बाद संजू के मोबाइल पर आया ओटीपी पूछ लिया। फिर उसके खाते से 48 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़िता संजू ने इसको लेकर सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि काफी मशक्कत से जरूरी खर्च में कटौती कर कुछ रुपये इकट्ठे किए थे। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि एसआई कुमारी रीना को जांच के लिए आईओ नियुक्त किया गया है। बता दें कि पूर्व में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलान...