मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ई-शिक्षा कोष पर शिक्षक खुद अपनी छुट्टी देख सकेंगे। एक साल में कौन सी छुट्टी किस तरह से ले सकेंगे, इसकी भी सूची जारी की गई है। 2026 में शिक्षकों के लिए मातृत्व अवकाश से लेकर स्पेशल लीव लेने का क्या तरीका होगा, इसे विभाग की ओर से ई-शिक्षा कोष पर अपलोड किया गया है। किस तरह के शिक्षकों के लिए कौन सी छुट्टी है, यह भी इसपर अपलोड किया गया है। शिक्षकों ने कहा कि इससे अब प्रखंड से लेकर जिला स्तर के कार्यालयों या अधिकारियों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। अबतक छुट्टी को लेकर कई तरह की दुविधा बनी हुई थी। ई-शिक्षा कोष पर अब सभी शिक्षक अपने अवकाश की व्यवस्था खुद देख सकेंगे। इन छुट्टियों को इस तरह ले सकेंगे शिक्षक : -मातृत्व अवकाश को एक साल में 360 दिन के लिए ले सकेंगी। दो बार यह छुट्टी पूरी सेवा अवधि के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.