गढ़वा, फरवरी 21 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र में शुक्रवार को प्रखंड में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के संग मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में बीपीएम सुदीप श्रीवास्तव उपस्थित थे। बैठक में बीपीएम ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन करने की जवाबदेही हम सभी को है। आप सभी लोग अपने विद्यालयों में उसे शत प्रतिशत क्रियान्वयन करते हुए उसका अद्यतन प्रतिवेदन प्रखंड संसाधन केंद्र में जमा करें। उन्होंने ई विद्यावाहिनी में छात्र छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति को अनिवार्य बताया। उसका शत प्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश दिया। बैठक में निपुण भारत, ई विद्यावाहिनी में पुस्तकों का वितरण, एसएमसी पुनर्गठन, प्रोजेक्ट रेल की संपन्न हुई परीक्षा का मा...