पलामू, जून 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। उपायुक्त समीरा एस ने गुरुवार को शिक्षा विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों के संग कार्य की समीक्षा करते हुए ई विद्यावाहिनी पोर्टल पर बच्चों की कम उपस्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया। सभी बीइइओ और बीपीओ को हरहाल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही छात्रवृति, पोशाक, पाठय पुस्तक, मध्याह्न भोजन आदि की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा-2025 में स्कूलों का परफॉमेंस की भी उपायुक्त ने जानकारी ली गई। बैठक में आरटीई के तहत बच्चों के नामांकन की समीक्षा करते हुए डीसी ने पाया कि आरटीई के तहत कई सीटें खाली पड़ी हैं। उन्होंने डीएसइ को इस विषय का व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने का निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.