नई दिल्ली, जून 26 -- मारुति सुजुकी देश के सबसे बड़े ऑटोमोटिव कंपनियों में से एक है। कंपनी सेल्स और सर्विस दोनों के मामले में नंबर-1 बनी हुई है। कंपनी टचपॉइंट के मामले में भी नंबर-1 है। पूरे भारत में इसका सबसे बड़ा सर्विस नेटवर्क है। वर्तमान में ऑटोमेकर के देश भर में 5,400 से अधिक सर्विस स्टेशन हैं। कंपनी ने एक महीने में 24.5 लाख व्हीकल की सर्विसिंग का रिकॉर्ड भी बनाया है। मारुति के साथ अच्छी बात ये है कि वो हैचबैक, सेडान, MPV, SUV, वैन जैसे सभी सेगमेंट को लीड कर रही है। अब कंपनी की नजर इलेक्ट्रिक सेगमेंट में धमाकेदार शुरुआत पर है। दरअसल, कंपनी अपने पहले ऑल-इलेक्ट्रिक व्हीकल ई विटारा को लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। अपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को सफल बनाने के लिए कंपनी अपने शोरूम और सर्विस स्टेशनों को ईवी-रेडी बनाने की तैयार में जुटी है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.