नोएडा, मार्च 27 -- ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में द्वितीय चरण की ई-लॉटरी प्रक्रिया पूरी हुई। जिले में वर्ष 2025-26 के लिए आवंटित कुल 501 शराब की दुकानों पर छह मार्च को प्रथम ई लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रथम चरण की ई-लॉटरी के बाद शेष बची एक देसी शराब की दुकान चिटहेरा नंबर 1 पर कुल 173 आवेदन प्राप्त हुए। ई लॉटरी करीब दो बजे शुरू हुई, जिसमें देसी शराब की दुकान का लॉटरी के जरिए आवंटन किया गया। द्वितीय चरण की ई लॉटरी के दौरान प्राप्त 173 आवेदनों के द्वारा 1.12 करोड़ रुपए आबकारी राजस्व प्राप्त हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.