हाजीपुर, जनवरी 2 -- महुआ, एक संवाददाता ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे लोगों ने आनन-फानन में उठाकर इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल भेजा। वहीं टक्कर में ई-रिक्शा चालक भी घायल हो गया। यह घटना बीते गुरुवार की शाम महुआ-हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत फुलवरिया में घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महुआ के कन्हौली के रहने वाले बाइक सवार मुकेश पटेल के पुत्र गोलू और उसके साथी दोनों एक साथ महुआ से वापस घर जा रहा था। इसी बीच उक्त जगह पर एक ई रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना भयानक था कि ई रिक्शा बीच सड़क पर ही पलट गया और बाइक के परखचे उड़ गए। टक्कर की आवाज लोगों को काफी दूर तक सुनाई दी और भीड़ जुट गई। इस घटना में दोनों युवक को सर में गंभीर चोटे आई और काफी रक्तस्राव भी हो गया। हालांकि दूसरे बाइक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.