गोपालगंज, फरवरी 4 -- फुलवरिया। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के मंजिरवां कला बाजार स्थित भोरे-मीरगंज सड़क पर वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से 22 लीटर कच्ची शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब के साथ ई-रिक्शा को भी जब्त कर थाना लाया। गिरफ्तार चालक की पहचान विजयीपुर थाना क्षेत्र के चौमुख गांव निवासी प्रदीप यादव के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के देवरिया से शराब की खेप लेकर मीरगंज की ओर जा रहा था। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...