रुडकी, फरवरी 14 -- शनिवार को देहरादून रोड पर मालवीय चौक के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में चल रहा है उपचार राहगीरों के अनुसार बाइक सवार युवक जैसे ही मालवीय चौक के पास पहुंचा तो उसके आगे चल रही ई-रिक्शा को चालक ने अचानक दूसरी ओर मोड़ दिया। ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में युवक की बाइक अनियंत्रित होकर बस की चपेट में आ गई। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात काफी देर तक बाधित रहा। जाम के कारण देहरादून रोड पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग त...