हमीरपुर, दिसम्बर 23 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे से खाद लादकर जा रहे ई-रिक्शा में देवगांव के समीप तेज रफ्तार बाइक के टकराने से बाइक सवार सहित ई-रिक्शा में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक सवार युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मंगलवार को दिन में करीब तीन बजे देवगांव निवासी 24 वर्षीय अंकित पाल सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर निवासी अपनी मौसी के पुत्र 26 वर्षीय चंदन पाल के साथ बाइक से बिना हेलमेट लगाए किसी कार्य के लिए सुमेरपुर की ओर आ रहे थे। कस्बे से खाद लाद कर जा रहे ई-रिक्शा में इनकी तेज रफ्तार बाइक देवगांव के समीप आमने-सामने टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार अंकित पाल एवं चंदन पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि ई-रिक्शा में सवार देवगांव निवासी शांति देवी व चालक दिनेश भी घायल हो गए। सूचना पर...