बहराइच, फरवरी 21 -- बहराइच, संवाददाता। नानपारा बेहड़ा मार्ग पर इमामगंज पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने ई रिक्शा रोक असलहा दिखा सवार महिला यात्री के दोनों कान के सोने के बाला छीन फरार हो गए। लुटेरों के जाने पर ई रिक्शा चालक व महिला के शोर पर लोग जुटे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश में जिले के सभी नाके सीज कर दिए है। खैरीघाट थाने के नानपारा बेहड़ा मार्ग पर शनिवार शाम लगभग चार साढ़े चार के बीच इमामगंज पेट्रोल पंप के पास जा रहे ई रिक्शा को एक बाइक सवार दो युवकों ने रोका। अंगोछे में छिपाए असलहे को दिखा महिला को जान माल की धमकी देकर कान के दोनों सोने के बाला छीन लिए। लुटेरों के फरार होने पर ई रिक्शा चालक व महिला के शोर पर लोगों को वारदात की भनक लगी। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...