बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- ई-रिक्शा व बाइक में टक्कर बाद चालकों में मारपीट शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के कटरा चौक के समीप ई-रिक्शा और बाइक के बीच हुई टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक चालक ने सड़क पर फिल्मी अंदाज में बाइक रोकी और ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद ई-रिक्शा चालक ने भी पलटवार करते हुए बाइक चालक से हाथापाई की। दोनों के बीच काफी देर तक मारपीट होती रही, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन, इसी दौरान सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.