लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 8 -- क्षेत्र में ई रिक्शा और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव दुधवा निवासी लल्लन अपनी पत्नी के साथ बाइक से लखीमपुर शहर गया था। शहर से वापस आ रहा था। टेढुई मोड़ के पास खम्भार खेड़ा की तरफ से ई रिक्शा सवारी भरकर आ रहा था। तभी बाइक व ई रिक्शा की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार लल्लन उसकी पत्नी शम्मी देवी व ई रिक्शा पर सवार वरिसा पत्नी वारिस अली निवासी कालिका पुरवा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...