मोतिहारी, फरवरी 1 -- मोतिहारी, निसं। मोतिहारी-पिपराकोठी रोड़ में छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर में शनिवार की देर रात ई-रिक्शा व कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। इसमें ई-रिक्शा चालक सहित पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंद्रहिया गांव निवासी फुल कुमारी देवी (65), सोनू कुमार (17), लाडली कुमारी (22), सुदिश कुमार (35) व रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी प्रियंका कुमारी (26) शामिल है। सभी घायलों का इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इसमें फुल कुमारी देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान ने बताया कि थार गाडी को जब्त कर लिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। सड़क...