बाराबंकी, मार्च 24 -- रामनगर। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बुढ़वल चौराहा स्थित बस स्टेशन पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सभी चालकों की आईडी का सत्यापन भी करा गया। इस दौरान कोतवाल ने कहा कि आटो और ई-रिक्शा के कारण नगर में जाम की समस्या बन जाती है। इसलिए ऐसा काम न करें जिससे समूचे नगर में जाम लगे। यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाए व वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। शराब पीकर भी वाहन न चलाए। उन्होंने कहा कि कोई नाबालिग वाहन चलाते मिला तो कार्यवाही होगी। जिन ई रिक्शा व ऑटो का पंजीकरण नहीं हैं, उन्हें तत्काल रोका जाए। इस मौके पर प्रमोद कुमार यादव, अतिरिक्त थाना प्रभारी रामचन्द्र सरोज, उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, स्वदेश शुक्ला, सुनील आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.