हरदोई, दिसम्बर 13 -- हरदोई। थाना बघौली पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम ने ई-रिक्शा चालक से लूट के मामले का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अदद ई-रिक्शा भी बरामद किया है। 11 अक्टूबर को पीड़ित ई-रिक्शा चालक लालजीत निवासी ग्राम धरमपुर मजरा अहिरोरी थाना बघौली ने तहरीर देकर बताया था कि तीन व्यक्तियों ने 200 रुपये में ग्राम उमरापुर तक चलने के बहाने ई-रिक्शा बुक कराया। रास्ते में ग्राम भौटीयन के पास टॉयलेट का बहाना बनाकर ई-रिक्शा रुकवाया। चालक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन व ई-रिक्शा लूट लिया गया। तहरीर के आधार पर थाना बघौली में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो आरोपितों आलोक राठौर तथा विमल दोनों...