हरदोई, फरवरी 13 -- हरदोई। शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा बनाई गई यातायात व्यवस्था के लिए निर्धारित किये गए ई-रिक्शा रूट को लेकर क्यू आर कोड जारी होने लगे हैं। परिवहन विभाग ने अब तक 50 ई रिक्शा पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। वहीं, क्यूआर कोड जारी किए जाने के लिए लगभग 300 आवेदन प्राप्त कर लिए हैं। एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि नगर में कोतवाली शहर व कोतवाली देहात के अन्तर्गत ई रिक्शा संचालन के लिए ई रिक्शा मालिक अपना नाम, चालक का नाम, मोबाईल नंबर, पता, पंजीकरण संख्या, लाईसेन्स संख्या, चरित्र प्रमाण पत्र एआरटीओ कार्यालय में जमा कर तुरंत ही कलर कोडिंग और क्यू आर कोड प्राप्त कर सकते हैं। बताया प्रशासन द्वारा निर्धारित नौ रूट पर ई-रिक्शा संचालन के लिए वाहन स्वामी अथवा चालक को पहले आओ पहले पाओ नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.