सासाराम, दिसम्बर 10 -- करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरी नहर पथ में तेंदुआ गांव के समीप तीखा मोड पर बुधवार को एक अनियंत्रित पिकअप ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे वह नहर चाट में पलट गया। ई-रिक्शा में सवार तीन लोग जख्मी हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुक्त कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...