आरा, जनवरी 6 -- चरपोखरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के थाना भवन के समीप मंगलवार की सुबह ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार दो शिक्षक जख्मी हो गये। सड़क दुर्घटना में जख्मी दोनों शिक्षक चंदन कुमार और राजू कुमार प्रतिदिन की तरह पीरो से चरपोखरी प्रखंड के बरनी स्थित लाखा इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में पढ़ाने के लिए अपने बाइक से विद्यालय आ रहे थे। इसी दौरान चरपोखरी थाना भवन का समीप ई रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों शिक्षक जख्मी हो गए। आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों की ओर से इलाज के लिए दोनों शिक्षकों को सीएचसी चरपोखरी लाया गया, जहां चिकित्सक की ओर से उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.