पीलीभीत, जनवरी 12 -- पूरनपुर। ई रिक्शा में बैठकर जा रही दो युवतियों के बैग से रुपए चोरी हो गए। इस पर युवतियों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। रुपए वापस मिलने के बाद मामला रफा दफा हो गया। रविवार को दो युवतियां ई रिक्शा पर बैठकर जा रही थी। आगे सीट पर एक युवक बैठा हुआ था। ई रिक्शा से उतरने के बाद एक युवती ने अपना बैग चेक किया। उसमें रखे तीन हजार रुपए गायब हो गए। इस पर दोनों युवतियों ने ई रिक्शा पर बैठे युवक पर रुपए चेारी करने का आरोप लगाया। इससे हंगामा होने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस युवक और युवतियों को थाने ले गई। तलाशी लेने के बाद भी युवक के पास रुपए नहीं निकले। जानकारी लगते ही युवक के पिता पहुंच गए। उन्होंने रुपए अपनी जेब से युवतियों को वापस किए। उसके बाद मामला रफा दफा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.