बांदा, जनवरी 7 -- बांदा। संवाददाता गिरवां थाने के स्योढ़ा गांव निवासी राजकिशोर ने बुधवार को दोपहर नगर कोतवाली में जानकारी दी कि उनकी लाइसेंसी दोनाली बंदूक ई-रिक्शा में यात्रा के दौरान रह गई है। रेलवे स्टेशन बांदा से बाबूलाल चौराहे के मध्य कहीं छूटी है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्यवाही शुरू की। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि पुलिस ने आनन-फानन ई-रिक्शा के संभावित मार्गों की जानकारी एकत्र की। घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ई-रिक्शा की पहचान कर उसके आवागमन के रूट का पता लगाया। इसके बाद कोतवाली नगर पुलिस ने तकनीकी एवं सूचनाओं के समन्वय से संबंधित ई-रिक्शा चालक को खोज निकाला। लाइसेंसी दोनाली बंदूक को पूर्णतः सुरक्षित एवं सही सलामत बरामद की।...