अमरोहा, फरवरी 21 -- तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक शुक्रवार की रात ई-रिक्शा में घुस गई। जिसमें बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर घायलों के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। शहर की बस्ती निवासी रोहित व मुकेश बाइक से शुक्रवार की रात एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। शहर के खाद गुर्जर चौराहा पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा में घुस गई। जिसमें बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। आसपास के जमा हुए लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मुकेश की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...