लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ, संवाददाता। चिनहट में ई-रिक्शा मालिक की प्रताड़ना से परेशान होकर चालक ने फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ई-रिक्शा चलते वक्त कार से टकरा गया था। कार सवार ने ई रिक्शा चालक से कहासुनी करते हुए हर्जाने की मांगा की। चालक हर्जाना देने को तैयार हो गया। इस बीच कार सवार ई-रिक्शा की बैट्री निकालकर भाग गए। पीड़ित की भतीजी ने चिनहट थाने में कार सवार के खिलाफ लिखित में शिकायत की। अयोध्या रोड के पासी टोला निवासी अमर सिंह किराये पर ई-रिक्शा चलाते थे। भतीजे अंकुर ने बताया कि बीते गुरुवार को अमर सिंह का ई-रिक्शा मटियारी तिराहे पर एक कार से टकरा गया था। इस पर कार सवार उग्र हो गए और भरपाई की मांग करने लगे। अमर सिंह कार की मरम्मत कराने को तैयार हो गए। अमर सिंह कार सवारों को एल्डिको तिराहे के पास एक कारखाने ले गए और रुपये ...