सीवान, दिसम्बर 27 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के सीवान - सिसवन मुख्य मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय के समीप ई रिक्शा चालक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला गंगपुर सिसवन निवासी बबन महतो की पत्नी कलावती देवी है। वह महाराजगंज से एक परिजन के साथ वापस घर लौट रही थी। तभी प्रखंड मुख्यालय के पास उन्हें ठोकर मार दिया। महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...