रामपुर, फरवरी 22 -- पटवाई। पटवाई थाना क्षेत्र के शाहबाद - रामपुर मार्ग पर रहटगंज के पास तेज रफ्तार डंपर से बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा पलट गई। वहीं ई-रिक्शा में बैठी सवारी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के एक घंटे बाद एम्बुलेंस नहीं पहुंची जिससे राहगीरों में आक्रोश फैलने लगा। वहीं पुलिस घंटे भर करती रही एंबुलेंस का इंतजार। थाना गंज निवासी विक्की किराए पर ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पोषण करता है। वही शनिवार को करीब तीन बजे मथुरापुर कलां की सवारी लेकर रामपुर से पटवाई आ रहा था। वहीं रास्ते में रहटगंज के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से बचाने के चक्कर में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक सहित तीन सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। वही सूचना पर पीआरवी व थाना पुलिस मौके पर पहुंची सूचना के घंटे भर बीत जाने के बाद भी एंबुले...