बांदा, दिसम्बर 28 -- बांदा। संवाददाता ओरन कस्बे से सिंहपुर रोड पर शनिवार रात 50 वर्षीय बुद्धविलास तिवारी उर्फ पप्पू पुत्र कल्लू तिवारी निवासी भदावल रोड ओरन अपने घर पैदल जा रहा था। इसी दौरान सिंहपुर रोड मस्जिद के पास पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा उसके ऊपर पलट गया। हादसे की जानकारी राहगीरों ने चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी को दी। पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर घायल को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा भेजा। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां उसका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...