आगरा, फरवरी 6 -- गड्ढों में तब्दील हो चुके कस्बा के थाना रोड पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जबकि शुक्रवार को गड्ढे की वजह से एक ई-रिक्शा पलट गया। पास से गुजर रहे स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से थाना रोड को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों की मानें तो शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे थाना रोड से गुजर रहा था, तभी उसका पहिया गड्ढे में फंस गया। चालक ने उसे निकालने का प्रयास किया, तभी ई-रिक्शा पलट गया। गनीमत रही कि राह गुजरते बच्चे ई-रिक्शा की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। कस्बा के कल्लू, आफताब हुसैन, भूरे खां, जावेद अली, छोटे खान समेत अन्य लोगों ने सड़क को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सड़क का निरीक्षण किया जाएगा, शीघ्र ही सड़क को गड्डा मुक...