आगरा, दिसम्बर 17 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव किलोनी के समीप एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार महिला घायल हो गई। उसे परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों के मुताबिक कलियानपुर गांव निवासी 50 वर्षीय गुड्डू देवी पत्नी कालीचरन गांव से ई-रिक्शा में बैठकर रिश्तेदारी में गांव किलोनी जा रही थी, तभी किलानी गांव के निकट ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे महिला ई-रिक्शा के नीचे दब गई और घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...