रायबरेली, फरवरी 19 -- लालगंज संवाददाता। क्षेत्र के सेमरी रोड स्थित मुबारकपुर-मदुरी संपर्क पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा ई-रिक्शा अचानक सड़क पर आए कुत्तों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत दो स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पांच-छह अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। मदुरी गांव निवासी सुनील कुमार का 10 वर्षीय पुत्र आदित्य, सुभाष यादव का 9 वर्षीय पुत्र लकी व ई-रिक्शा चालक रामनंदन (45) पुत्र राम आसरे समेत अन्य बच्चे ईिरक्शा से घर जा रहे थे। जैसे ही वह राधा स्वामी आश्रम भवन के सामने पहुंचे तभी अचानक दो-तीन कुत्ते सामने आ गए। कुत्तों को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक रामनंदन, आदित्य व लकी घायल हो गए। बाकी बच्चे बाल बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने ...