बलिया, जून 5 -- रेवती। महिला श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा गुरुवार को अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उस पर सवार चार महिला श्रद्धालु घायल हो गयीं। आसपास के लोगों ने सभी को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने एक महिला को प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि कस्बा की रहने वाली 65 वर्षीय कलावती देवी, हड़िहा कलां निवासी 55 वर्षीय सुशीला देवी, 35 वर्षीय बिंदु देवी, 54 वर्षीय कृष्णा देवी ई-रिक्शा पर सवार होकर गंगा नदी स्नान करने जा रहे थे। रेवती-पचरुखियां मार्ग पर कंचनपुर गांव के पास किसी प्रकार अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया तथा सभी महिलाएं घायल हो गयीं। सीएचसी पर पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने कलावती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...