सासाराम, फरवरी 11 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। बिक्रमगंज-मलियाबाग एनएच-120 मुख्य पथ पर कल्याणी मोड़ के समीप ई रिक्शा के पलटने से उस पर सवार आंगनबाड़ी सेविका व जीविका दीदी सहित आधा दर्जन महिलाएं जख्मी हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के गोशलडीह से विभिन्न गांवों की जीविका दीदी व आंगनबाड़ी सेविका ई रिक्शा पर सवार हो सूर्यपुरा आ रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...