मथुरा, जनवरी 3 -- थाना जैंत अंतर्गत गुरुवार रात हाइवे पर आम्रपाली के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कस्बा चौमुहां निवासी श्रीराम (34 वर्ष) गुरुवार रात अकबरपुर से ई-रिक्शा में सवार होकर चौमुहां लौट रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे ई-रिक्शा आम्रपाली के समीप पहुंचा था। अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा रोड किनारे पलट गया। इसके चलते उसमें सवार श्रीराम सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गया। इसकी जानकारी होने पर राहगीरों ने घायल युवक को तत्काल उपचार को केडी मेडिकल कॉलेज ले गये। हॉस्पिटल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। थाना प्रभारी उमेश...