बिजनौर, फरवरी 24 -- बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर गांव बल्दिया मार्ग के समीप एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट जाने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता समेत एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी निवासी विनोद कुमार अपने सात वर्षीय पुत्र वंश के साथ ई-रिक्शा से नूरपुर गए थे। उनके साथ मोहल्ले का ही तसलीम भी मौजूद था। तीनों लोग ई-रिक्शा से वापस अपने घर लौट रहे थे। राहगीरों के अनुसार बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर गांव बल्दिया मार्ग के पास अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया। उपचार के दौरान वंश की एक निजी चिकित्सक के यहां मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...