उन्नाव, फरवरी 15 -- उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर रविवार दोपहर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सवार मां, बेटा और पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों भूमेश्वर मेला देखकर घर लौट रहे थे। घायलों की पहचान सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के अहमदाबाद माथर निवासी अनिल पुत्र कल्लू, उनकी मां सरस्वती और सात वर्षीय बेटे कार्तिक के रूप में हुई है। घटना भिनकीपुर गांव के पास करीब तीन बजे हुई। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सफीपुर सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...